न्यू संत पाॅल स्कूल में बच्चों ने दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी और आर्ट्स गैलरी लगायी
न्यू संत पाॅल स्कूल में बच्चों ने दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी और आर्ट्स गैलरी लगायी
पटना सिटी : न्यू संत पाॅल स्कूल पादरी की हवेली बिजली ऑफिस गली में बच्चों ने दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी और आर्ट्स गैलरी लगायी। इस कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी कक्षाओं में विभिन्न प्रकार के प्रदर्शनी से अपने हुनर का लोहा मनवाया।
बच्चों ने भारतीय सेना के हथियारों के साथ आर्मी कैंप, हंटर हाउस ने बच्चों और अभिभावकों में रोमांच पैदा किया, राजस्थानी थीम, बिहार की संस्कृति, जीव विज्ञान थीम, सौलर गैलेक्सी, फिल्म सिटी, भारतीय क्रिकेट टीम का इतिहास, कार्टून जगत, प्राकृतिक थीम के साथ मोंटसरी सेक्शन के बच्चों ने भी अद्भुत क्षमता का प्रदर्शन किया।
इस कार्यक्रम में पटना की मेयर सीता साहू, वार्ड 70 पार्षद विनोद गुप्ता, वार्ड 57 पार्षद राजू गुप्ता, वार्ड 62 पार्षद श्रीमती तारा देवी, सुनील निशाद, संजय चंद्रवंशी, संजय अलबेला सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। वें बच्चों के प्रदर्शन को देख कर अचंभित रह गए।
0 Response to "न्यू संत पाॅल स्कूल में बच्चों ने दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी और आर्ट्स गैलरी लगायी"
एक टिप्पणी भेजें