Advertisment

Advertisment
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए आरके सिन्हा

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए आरके सिन्हा

 


अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए आरके सिन्हा

पूर्व मंत्री सुबोधकांत सहाय को राष्ट्रीय अध्यक्ष की मिली जिम्मेदारी

अब देशभर में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का एक ही संगठन करेगा काम

पटना। 27 अक्टूबर 21

भाजपा के संस्थापक सदस्य और पूर्व सांसद आरके सिन्हा को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। साथ ही पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय इस संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बुधवार को हुई बैठक में पूर्व सांसद आरके सिन्हा ने कहा कि अब देश में एक ही अखिल भारतीय महासभा का संगठन होगा और देश के सभी कायस्थ संगठनो को साथ मे लेकर जोड़कर काम करने की योजना है। 

आरके सिन्हा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व मंत्री रंजीत सिन्हा,भाजपा विधायक अरुण कुमार सिन्हा, विधायिका रश्मि वर्मा, जदयू के पूर्व विधान पार्षद रणबीर नंदन और सुजीत वर्मा समेत कायस्थ समाज के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित थे। इस बैठक में सुबोध कांत सहाय ने संगठन के लिए एक मूलमंत्र भी दिया है। उन्होंने कहा कि "कोई रूठे भी नहीं और कोई छूटे भी नहीं " की भावना के साथ अखिल भारतीय कायस्थ महासभा देश के एक-एक कायस्थ को आपस में जोड़ने का काम करेगा। ताकि कायस्थ समाज के हर सुख-दुःख में हम भागीदारी निभा सकें। श्री सहाय ने देश में एक साथ कई कायस्थ संगठनों के बारे में कहा कि अलग-अलग रहकर काम करने से किसी को कोई फायदा होने वाला नहीं है। हमें एक साथ मिलकर काम करने से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा देशभर में फैले चित्रांशों के बीच सकारात्मक और रचनात्मक कार्य कर सके।

बैठक में निर्मल श्रीवास्तव,कुमार अनुपम,आशीष सिन्हा,सुदामा प्रसाद सिन्हा,अभिताभ,राजीव मोहन,शालिनी सिन्हा,अरुण कर्ण, कुमार मनोज,रश्मिलता,मनीष आनंद,रंजीत श्रीवास्तव,अपर्णा भारती,अनूप कुमार,जय किशोर दत्ता सहित देश के विभिन्न राज्यो से कायस्थ समाज से जुड़े कई लोग उपस्थित हुए और अपने विचार व्यक्त किये।

0 Response to "अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए आरके सिन्हा"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article