Advertisment

Advertisment
नवनिर्वाचित राष्ट्रीय महामंत्री श्री वीरेंद्र दांगी के राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से बिहार आगमन पर भव्य स्वागत

नवनिर्वाचित राष्ट्रीय महामंत्री श्री वीरेंद्र दांगी के राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से बिहार आगमन पर भव्य स्वागत

 

नवनिर्वाचित राष्ट्रीय महामंत्री श्री वीरेंद्र दांगी के राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से बिहार आगमन पर भव्य स्वागत

शौर्य भारत :- अखिल भारतीय दांगी क्षत्रिय संघ के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय महामंत्री वीरेंद्र दाँगी के 

दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी मुख्यालय सेआगमन पर उनके सम्मान में एक शानदार अभिनंदन यात्रा निकाली गई। अभिनंदन यात्रा कार, मोटरसाइकिल जुलूस एवं गाजे-बाजे के साथ पटना हवाई अड्डा से निकलकर शेखपुरा चौक, बेली रोड, राजा बाजार होते हुए जगदेव पथ, न्यूटन गार्डन अपार्टमेंट में एक सभा में बदल गई। इस अभिनंदन यात्रा का नेतृत्व संघ के बिहार प्रदेश महासचिव इंजीनियर अरुण कुमार दाँगी ने किया जिसमें समस्त बिहार से आए पदाधिकारी गण एवं सदस्यों ने जबरदस्त उत्साह के साथ भाग लिया। न्यूटन गार्डन अपार्टमेंट में हुए अभिनंदन सभा की अध्यक्षता दाँगी शत्रुघ्न प्रसाद सिन्हा ने की। ब्रजेश प्रसाद दाँगी, राकेश कुमार दाँगी, विजय कुमार दाँगी, जयप्रकाश दाँगी, देवेंद्र दाँगी, प्रभाकर रंजन दाँगी, ललन सिंह दाँगी, दाँगी सुरेंद्रनाथ वर्मा, एस. एन दांगी, द्वारिका दाँगी, विशेश्वर दाँगी, केशव दाँगी, डॉ अशोक दाँगी, अखिलेश दाँगी, नरेश दाँगी, राजदेव दाँगी, जयराम दाँगी, राजकुमार दाँगी, राजरत्नम दाँगी ने मुख्य रूप से सभा को संबोधित किया।

बिहार के उत्साहित दाँगी जन को अपने संबोधन में वीरेंद्र दाँगी ने असश्वस्त किया कि देश के दाँगी समाज को दाँगी सांस्कृतिक पहलुओं से जोड़ा जाएगा ।

 समाज को शैक्षणिक, आर्थिक, कल्चरल, संगठनात्मक एवं अन्य विकासोन्मुख कार्य करने हेतु सघन अभियान चलाए जायेंगें। दाँगी जाति को दिल्ली प्रदेश के ओ.बी.सी के सूची में जोड़ने हेतु कल ही 5 अक्टूबर को ओ.बी.सी के अध्यक्ष श्री जगदीश यादव एवं आयोग के सचिव से मिलकर इस पक्ष में दावा किया गया है। 

उपरांत आयोग के अध्यक्ष एवं सचिव महोदय द्वारा सकारात्मक आश्वशन दिया गया है। सभी राज्यों के सामाजिक बुनियादी समस्याओं एवं आवश्यक समस्याओं को निष्पादन हेतु सटीक प्रयास किया जाएगा।

उपस्थित दाँगी जनों को सधन्यवाद संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह दाँगी ने किया। उसके बाद सभा के अध्यक्ष द्वारा सभा समाप्ति कि घोषणा की गई।

0 Response to "नवनिर्वाचित राष्ट्रीय महामंत्री श्री वीरेंद्र दांगी के राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से बिहार आगमन पर भव्य स्वागत"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article