Advertisment

Advertisment
तारापुर उपचुनाव को लेकर कांग्रेस पुनर्विचार करें:- राघवेन्द्र कुशवाहा

तारापुर उपचुनाव को लेकर कांग्रेस पुनर्विचार करें:- राघवेन्द्र कुशवाहा

 

तारापुर उपचुनाव को लेकर कांग्रेस पुनर्विचार करें:- राघवेन्द्र कुशवाहा


शौर्य भारत :-पटना बिहार विधान सभा के लिए आगामी उपचुनाव को लेकर जन अधिकार पार्टी ने उम्मीदवार की घोषणा की हैं। जाप ने योगी चौपाल को कुशेश्वर स्थान से अपना उम्मीदवार बनाया हैं। उक्त बातें जाप के प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा ने प्रेस कांफ्रेंस को सम्बोधित करते हुए कही। राघवेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि पार्टी संसदीय दल ने दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार का चयन कर लिया हैं। हम कांग्रेस से आग्रहः करते है वे तारापुर पर पुनर्विचार करें। जाप कल तक कांग्रेस के फैसले का इंतजार करेगी। हमे उम्मीद है कि कांग्रेस तारापुर सीट हमें देगी। 


  प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा ने बताया की आज जाप के संसदीय दल की बैठक हुई जिसमें यह निर्णय लिया गया की जन अधिकार पार्टी अपने पूरे दम खम से उपचुनाव लड़ेगी। पार्टी का स्वतंत्र वजूद होगा। किसी भी दल से गठबन्धन होगा, विलय नहीं होगा। मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेमचन्द सिंह, राष्ट्रीय महासचिव राजेश रंजन पप्पू,पूर्व विधायक रामचन्द्र सिंह यादव,प्रदेश महासचिव अरुण सिंह , प्रदेश प्रवक्ता संजय कुमार सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

0 Response to "तारापुर उपचुनाव को लेकर कांग्रेस पुनर्विचार करें:- राघवेन्द्र कुशवाहा"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article