महागिरजाघर पादरी की हवेली में ख्रीस्त राजा पर्व का आयोजन
महागिरजाघर पादरी की हवेली में ख्रीस्त राजा पर्व का आयोजन
पटना सिटी : महागिरजाघर पादरी की हवेली में ख्रीस्त राजा पर्व का आयोजन किया गया। यह यात्रा गुरहट्टा कब्रिस्तान से शुरू होकर गिरजाघर तक गयी। इस यात्रा को ख्रीस्तीय भाई बहनों द्वारा यह दर्शाने के लिए निकाला जाता है कि प्रभु येशु उनके राजा और प्रभु है। प्रभु येशु! उनके भगवान और मुक्तिदाता है जिस तरह हर राजा अपनी प्रजा का ध्यान और उनकी सुख समृद्धि का ख्याल रखता है उसी प्रकार प्रभु येशु अपनी प्रजा को अर्थात् इस दुनिया के हर निवासी को कभी नहीं भूलते। वहीं पादरी की हवेली गिरजाघर के पल्ली पुरोहित फादर ललित सहायक पुरोहित पादप प्रवीण एवं फादर प्रदीप एवं पल्ली काउंसिल के सदस्यों ने इसे आयोजित किया एवं भारी संख्या में पल्ली वासियों ने भाग ले उसे सफल बनाया। इस यात्रा में पैरिस काउंसिल के सदस्य एंब्रोस पैट्रिक, रिचर्द रंजन, विक्टर अलफोंस, माइकल थोमस, अग्नेश जेरेमी एवं अभिषेक पैट्रिक, राजेश, पूजा एन शर्मा, अजीता कुजूर, रोजमंड और धर्म बहनों ने साथ दिया।
0 Response to "महागिरजाघर पादरी की हवेली में ख्रीस्त राजा पर्व का आयोजन"
एक टिप्पणी भेजें