भाजयुमो पटना महानगर ने आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर सूर्य नमस्कार का किया आयोजन
भाजयुमो पटना महानगर ने आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर सूर्य नमस्कार का किया आयोजन।
भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर ‘स्वस्थ भारत - समृद्ध भारत’ के भावना से युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कुम्हरार विधानसभा के छज्जुबाग सूर्य नमस्कार में सम्मिलित हुए। इस मौके पर मुख्य रूप से कुम्हरार विधायक अरुण कुमार सिन्हा, भाजयुमो प्रदेश मंत्री आशीष सिन्हा व पटना महानगर अध्यक्ष अभिषेक बंटी उपस्थित रहे।
इस मौके पर विधायक अरुण सिंह ने बताया कि सूर्य नमस्कार में आसन, प्राणायाम, मंत्र और ध्यान की तकनीकें शामिल हैं।यह अपने आप में एक पूर्ण साधना, एक आध्यात्मिक अभ्यास है। सभी लोगों को प्रतिदिन सूर्य नमस्कार का अभ्यास करना चाहिए इससे उनकी आयु, बल और तेज का विकास होगा।
इस मौके पर भाजयुमो प्रदेश मंत्री आशीष सिन्हा ने कहा कि भाजयुमो कार्यकर्ता 'करो योग रहो निरोग’ का संदेश देते हुए सूर्य नमस्कार कर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे है।
इस मौके पर भाजयुमो पटना महानगर अध्यक्ष अभिषेक बंटी ने बताया कि सूर्य नमस्कार करने से शरीर के अनेक रोग ठीक होते हैं। आज इसी क्रम में युवा मोर्चा टीम के साथ संयुक्त रूप से सूर्य नमस्कार किया और सभी युवाओं से सूर्य नमस्कार प्रतिदिन करने का आह्वान किया।
सइस मौके पर बिहार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार राघवेंद्र, भाजयुमो प्रदेश मंत्री विक्की राय , क्षेत्रीय प्रभारी संतोष यादव, सोशल मीडिया सह संयोजक शुभम सिंह, भाजयुमो पटना महानगर उपाध्यक्ष संजीव सन्नी, अम्बरीश शर्मा, अंजनी सिन्हा , ज़िला मंत्री सन्नी मिक्की, पुष्कर , ज़िला प्रवक्ता अंशुल सिंह, कौशल अंबसठ , पंकज सिन्हा , संजीव प्रताप , उदगम विशाल, विजय प्रताप, राहुल कुमार, रंजन सहित पटना महानगर के अन्य सदस्य शामिल हुए।
0 Response to "भाजयुमो पटना महानगर ने आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर सूर्य नमस्कार का किया आयोजन"
एक टिप्पणी भेजें