
350वें प्रकाश में पर्व में पूरा बिहार सिख श्र द्धालुओं के स्वागत में एक पैर पर खड़ा था, चन्नी उन्हीं बिहारियों को पंजाब से खदेड़ने की बात कर रहे हैं: संजीव झा
350वें प्रकाश में पर्व में पूरा बिहार सिख श्र द्धालुओं के स्वागत में एक पैर पर खड़ा था, चन्नी उन्हीं बिहारियों को पंजाब से खदेड़ने की बात कर रहे हैं: संजीव झा
पटना/18.02.2022
आम आदमी पार्टी (आप) के बिहार प्रभारी सह विधायक संजीव झा ने कहा कि 350 वें प्रकाश पर्व के दौरान जिन पंजाबी बिरादरी के सम्मान में पूरा बिहार एक पैर पर खड़ा था आज पंजाब के सीएम चरणजीत चन्नी उन्हें ही पंजाब से खदेड़ने की बात कर रहे हैं।
संजीव झा ने कहा कि आज के दौर में क्षेत्र एवं भाषा के नाम पर टिप्पणी करना बेहद दुखद एवं आश्चर्यजनक है। पंजाब की तरक्की में बिहार एवं यूपी के लोगों का अहम योगदान है।
उन्होंने कहा कि आज तक पंजाब में सारी पार्टियों ने परिवारवाद एवं भ्रष्टाचार के बल पर सिर्फ वहॉं की जनता को लूटा है। अब आप की बढ़ती लोकप्रियता एंव अपनी राजनीतिक जमीन खिसकते देख लोगों में बेचैनी स्वभाविक है और इसी लिए चन्नी साहब अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं।
0 Response to "350वें प्रकाश में पर्व में पूरा बिहार सिख श्र द्धालुओं के स्वागत में एक पैर पर खड़ा था, चन्नी उन्हीं बिहारियों को पंजाब से खदेड़ने की बात कर रहे हैं: संजीव झा"
एक टिप्पणी भेजें