पूर्व मुख्यमंत्री ने सैकड़ों ज़रुरतमंदों के बीच डुमरिया में कंबल का किया वितरण,NDA छोड़कर कहीं नही जाएंगे तेज प्रताप बनाते रहें ख्याली पुलाव
पूर्व मुख्यमंत्री ने सैकड़ों ज़रुरतमंदों के बीच डुमरिया में कंबल का किया वितरण,NDA छोड़कर कहीं नही जाएंगे तेज प्रताप बनाते रहें ख्याली पुलाव
गया ज़िला के इमामगंज विधानसभा के डुमरिया प्रखंड के भंगिया पंचायत के राजकीय मध्य विद्यालय भंगिया के प्रांगण में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह क्षेत्रीय विधायक श्री जीतनराम माँझी ने सैकड़ों ज़रुरतमंदों के बीच कंबल का किया वितरण। वहिं श्री माँझी जी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया के शराब दावा की तरह प्रयोग करिए, साथ साथ क्षेत्र की समस्या पर भी संबोधन किया। इसके एलावे क्षेत्र में इमामगंज में बड़े पैमाने पर हो रही अफीम की खेती पर भी कहा के हमें जानकारी नहीं है पर इसपर आलाधिकारी से बात करेंगे। वहिं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप की बातों पर माँझी ने पलटवार में कहा के वे ख्याली पुलाव बना रहे हैं। हम NDA में हैं ,यहां से कहीं नहीं जाएंगे। इस मौके पर समाजसेवी जैदी खान, हम के प्रदेश प्रवक्ता परवेज़ खान, जदयू नेता मसूद खान,इरशाद अंसारी, वीरेंद्र कुमार दांगी, वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव कुमार पाठक,हम के जिलाध्यक्ष नारायण माँझी जी,रौशन माँझी जी, भंगिया के मुखिया महेन्दर यादव जी, प्रमुख्य संतोष साव,विकास भारती, समाजसेवी नौशाद आलम आदि मौजूद थे।
0 Response to "पूर्व मुख्यमंत्री ने सैकड़ों ज़रुरतमंदों के बीच डुमरिया में कंबल का किया वितरण,NDA छोड़कर कहीं नही जाएंगे तेज प्रताप बनाते रहें ख्याली पुलाव"
एक टिप्पणी भेजें