Advertisment

Advertisment
लोजपा-(रामविलास) 14 अप्रैल को डॉ. अम्बेडकर जयंती के अवसर पर ऐतिहासिक संविधान बचाओ सम्मेलन करेंगी

लोजपा-(रामविलास) 14 अप्रैल को डॉ. अम्बेडकर जयंती के अवसर पर ऐतिहासिक संविधान बचाओ सम्मेलन करेंगी


लोजपा-(रामविलास) 14 अप्रैल को डॉ. अम्बेडकर जयंती के अवसर पर ऐतिहासिक संविधान बचाओ सम्मेलन करेंगी। 

       आज लोजपा-(रा.) के राज्य मुख्यालय में अनुसूचित जाति/ जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री परशुराम पासवान के अध्यक्षता में आहूत बैठक में उक्त आशय का निर्णय लिया गया।

         बैठक में प्रकोष्ठ के सभी जिला अध्यक्ष, प्रदेश के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

          बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सभी जिलों से बड़ी संख्या में 14 अप्रैल को पटना पहुचेंगे और दलित सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाएंगे।

          बैठक को सम्बोधित करते हुए परशुराम पासवान ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने भारत को न सिर्फ संविधान दिया बल्कि दलितों को जीवन जीने का अधिकार दिया। संवैधानिक रूप से गुलामी से मुक्ति का रास्ता दिखाया आज संविधान बचाने की जरूरत है, अधिकार बचाने की जरूरत है। 14 अप्रैल को लाखों की संख्या में लोजपा-(रा.) के साथी इकठ्ठा होकर इस बात का संकल्प लेंगे की संविधान, स्वतंत्रता और मुक्ति के लिए जान देकर भी संविधान की रक्षा करेगें।

         बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. सत्यानंद शर्मा,युवा लोजपा-(रा.) के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान, ओम प्रकाश भारती, अमन शांडिल्य,नन्द लाल पासवान,मुकेश कुमार मंटू,डॉ. गीता कुमारी,धनंजय पासवान, महेश्वर पासवान, विवेक आनंद, रंजन सिंहरमेश कुमार, मोहन चौधरी,नन्द किशोर यादव,दिलीप कुमार, विन्दा पासवान, उमेश दास,मनोज पासवान ने अपने विचार व्यक्त किये।

    उक्त आशय की जानकारी पार्टी प्रकोष्ठ के प्रवक्ता सुनील कुमार पासवान ने दी।

          

  
 

0 Response to "लोजपा-(रामविलास) 14 अप्रैल को डॉ. अम्बेडकर जयंती के अवसर पर ऐतिहासिक संविधान बचाओ सम्मेलन करेंगी"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article