इनर व्हील क्लब ऑफ पटना सिटी ने कर्मयोगी महिलाओं का किया सम्मान
पटना सिटी : इनर व्हील क्लब ऑफ पटना सिटी ने 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूम धाम से मनाया. समारोह का आयोजन शांति श्री भवन अरोड़ा हाउस में किया गया. वहीं कर्मयोगी महिलाओं को अंगवस्त्र, प्रशस्तिपत्र एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया. अध्यक्ष रुचि अरोड़ा ने सर्वप्रथम कर्मयोगी महिलाओं को महिला दिवस की बधाई दी और कहा कि आज महिलाएं समाज का विभिन्न अंग हैं.
किसी भी राज्य या देश के विकास के लिए महिलाओं का योगदान बहुत महत्वपूर्ण है. हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने भी महिला सशक्तिकरण के लिए भी महिलाओं को 35 से 50% आरक्षण दिया है. वहीं अध्यक्षता रुचि अरोड़ा, मंच संचालन रश्मि अरोड़ा, धन्यवाद ज्ञापन ममता शर्मा ने किया. इस मौके पर पिंकी देवी, ज्योति तिवारी, गीता देवी, पुष्पा, रिया, रीता, सरिता, मंजू, रंजीत, मधु शर्मा, डॉ. सुरुचि पांडेय, डॉ. शिल्पी गोलवारा, डॉ. मोनिका गोलवारा, डॉ. बबली मेहता, डॉ. कृति रोहतगी, उर्मिला मिश्रा, पूजा एन शर्मा, रीता रस्तोगी, मधु सिंह, कंचन शर्मा, ज्योति राठी, प्रीति बरेलिया, शगुन रोहतगी, चंदना त्रिवेदी, सुनीता शर्मा, रेणु जायसवाल, श्वेता रंजन, यामिनी मित्तल, लता कपूर आदि महिलाओं को कर्मयोगी सम्मान से सम्मानित किया गया.
0 Response to "इनर व्हील क्लब ऑफ पटना सिटी ने कर्मयोगी महिलाओं का किया सम्मान"
एक टिप्पणी भेजें