Advertisment

Advertisment
07 अप्रैल को स्व रामबाबू राय जी के द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन करेगी भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ

07 अप्रैल को स्व रामबाबू राय जी के द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन करेगी भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ



07 अप्रैल को स्व रामबाबू राय जी के द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन करेगी भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ ।

पटना : 5 अप्रैल 2022

आज भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश संयोजक श्री सतीश राजू जी ने बताया की आगामी 07 अप्रैल को समाजसेवी स्व रामबाबू राय जी के द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ द्वारा उनके स्मृति में एक दिवसीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन गर्दनीबाग स्थित संजय गांधी स्टेडियम में किया गया है।जिसमे बिहार एवं झारखंड की टीम के बीच मुकाबला होगा। इस अवसर पर राजू ने बताया की महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन 07 अप्रैल को संध्या 03 बजे होगा एवं पुरस्कार वितरण समारोह संध्या 05 बजे आयोजित किया जाएगा। श्री राजू ने जानकारी दी की इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद जी,बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह,मंत्री नितिन नवीन, सम्राट चौधरी,पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव,विधायक अरुण कुमार सिंह,संजीव चौरसिया सहित अनेकों गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम को सफल आयोजन हेतु एक आयोजन समिति बनाई गई है,जिसमे संयोजक-राजीव रंजन यादव,सह संयोजक-मनीषा,आनंद सिन्हा,ग्राउंड प्रभारी-संतोष केशरी, बिकास सिंह एवं आनंद मिश्रा जी,व्यवस्था प्रभारी-नीरज यादव,रमेश गुप्ता,सुशील यादव एवं अखिलेश लूलन जी को बनाया गया है।            

इस अवसर पर क्रीड़ा प्रकोष्ठ के सह संयोजक राजेश यादव,मुकेश पासवान,प्रवक्ता वेणुगोपाल सिन्हा उपस्थित थे।


 

                                                                               

0 Response to "07 अप्रैल को स्व रामबाबू राय जी के द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन करेगी भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article