Advertisment

Advertisment
महिलाओं ने श्रावणी महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया

महिलाओं ने श्रावणी महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया


 महिलाओं ने श्रावणी महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया 

पटना सिटी : सावन के महीने में महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा हैं। पटना सिटी के झाऊगंज स्थित होटल में महिलाओं ने एक साथ मिलकर सावन में खूब मस्ती किया। कार्यक्रम रेनू भदानी द्वारा आयोजित किया गया। महिलाएं हरे रंग की परिधान में नजर आई। सभी महिलाएं हरी-हरी साड़ी, हरी-हरी चूड़ी, हाथों में मेहंदी और सिर पर टीका लगाये नजर आईं। महिलाओं ने एक से बढ़कर एक सावन के गीत गाए। साथ ही हरे परिधान का महत्व बताते हुए कहा कि यह प्रकृति संरक्षण का संदेश देती है। हरियाली ही जीवन का आधार होता है। सभी महिलाओं ने एक दूसरे के साथ जमकर मस्ती की। वहीं सावन क्वीन रश्मि लोहानी को चुना गया। इस अवसर पर गीता अठघरा, अर्चना गुप्ता, नीलू लोहानी, अमृता रस्तोगी, सुधा वसोदिया, मीनू केडिया, प्रियंका रोहतगी, अलका रोहतगी, पायल रोहतगी, तराना सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थी।



0 Response to "महिलाओं ने श्रावणी महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article