
तीजव्रती महिलाओं के लिए निःशुल्क मेहंदी कैंप का आयोजन
पटना-28.8.2022
सुहागिन महिलाओं के लिए होने वाली हरितालिका तीजव्रत के अवसर पर स्वास्तिक इवेंट के द्वारा हैप्पी तीज महोत्सव का आयोजन रेनफोर्ड प्ले स्कूल, सदर गली, पटना के परिसर में किया गया, जिसमें तीजव्रती महिलाओं व अन्य को निःशुल्क मेहंदी लगाई गई।
कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व वार्ड पार्षद सह राजद नेता बलराम चौधरी, शिक्षक विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता सूर्य कान्त गुप्ता, शिक्षक कृष्णा कुमार एवं कार्यक्रम संयोजक स्वास्तिक सैनी के द्वारा संयुक्त रुप से किया गया। निशा कुमारी, आरती कुमारी, रानी कुमारी, प्रीति कुमारी, निशा कुमारी द्वितीय, अंजली कुमारी, तनु कुमारी, अंशु कुमारी, आरती कुमारी द्वितीय ने महिलाओं को मेहंदी लगायी एवं उनसे आशीर्वाद ली। कार्यक्रम निर्देशक शाजिया नाज ने बताया कि गंगा-जमुनी संस्कृति के तहत हमलोगों ने हैप्पी तीज महोत्सव का आयोजन किया है, ताकि आपसी सद्भाव बना रहे एवं देश में अमन चैन कायम रहे।
अपने संबोधन में बलराम चौधरी ने कहा कि यह एक नेक कार्य है, जिससे गरीब वर्ग की महिलाओं को मेहंदी लगाने का खर्च बच गया। इस खर्च का उपयोग वे अन्य कार्यों में कर सकेंगी।
सूर्य कान्त गुप्ता ने तीजव्रत की महत्ता का वर्णन करते हुए सभी तीजव्रती महिलाओं को शुभकामनाएं दीं तथा मेहंदी लगाने वाली बच्चियों का आभार जताया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संध्या सोनी एवं गुलरक्षा अंजुम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
0 Response to "तीजव्रती महिलाओं के लिए निःशुल्क मेहंदी कैंप का आयोजन"
एक टिप्पणी भेजें