Advertisment

Advertisment
11 दिवसीय गंगोत्सव 2023 की तैयारी जोरो पर

11 दिवसीय गंगोत्सव 2023 की तैयारी जोरो पर

11 दिवसीय गंगोत्सव 2023 की तैयारी जोरो पर 

शौर्य भारत:-बिहार प्रदेश की राजधानी पटना के निकट गंगाधाम( सबलपुर दियारा )क्षेत्र में होने वाले11 दिवसीय गंगोत्सव 2023 की तैयारी पूरे जोर-शोर से चल रही है और इसी तैयारी के अंतर्गत हीं गंगोत्सव 2023 की गंगा वाहिनी के

सदस्यों द्वारा देश के उन राज्यों जहां से गंगा की धारा प्रवाहित होती हैं के मुख्यमंत्रियों से मिलने का सिलसिला शुरू हो चुका है। दिनांक 3. 11. 2022 को गंगोत्सव वाहिनी के कैप्टन प्रवीण कुमार, आचार्य डॉक्टर बालाजी शतपति, डॉक्टर राम विनय सिंह जी एवं अन्य गणमान्य सदस्यों का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात हुई ।जिसमें उनसे गंगोत्सव से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई एवं श्री पुष्कर जी धामी जी को इस गंगा शो 2023 में विशिष्ट अतिथि के रूप में आने का आमंत्रण दिया गया। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल श्री गुरमीत सिंह जी को भी गंगोत्सव में आने का आमंत्रण पत्र दिया गया। उत्तराखंड के शहर ऋषिकेश में स्थित परमार्थ निकेतन के श्री श्री चिदानंद सरस्वती जी को गंगौर शो 2023 में आने का आमंत्रण दिया गया है और उन्होंने इस बात का भी आश्वासन दिया है की वे और उनकी संस्था इस गंगोत्सव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगी। जैन मुनि आचार्य डॉक्टर लोकेश जी के द्वारा भी गंगोत्सव 2023 में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया है। उत्तराखंड में स्थित बिहार महासभा के अध्यक्ष श्री लल्लन सिंह एवं सचिव श्री चंदन कुमार झा के द्वारा भी गंगोत्सव में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन प्राप्त हुआ। इसी तरह बिहार प्रदेश से बाहर विभिन्न राज्यों में स्थित बिहारियों के एसोसिएशन को भी को जोड़ा जाएगा।बिहार की राजधानी पटना में गंगोत्सव वाहिनी के सदस्यों द्वारा अक्षत अभियान की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस ग्यारह दिवसीय गंगोत्सव में होने वाले नौ दिवसीय श्री श्री गंगा अवतरण "यज्ञ जिसका मुख्य उद्देश्य है की उन तमाम दिवंगत आत्माओं को शांति मिले जो करोना काल में अकस्मात मृत्यु को प्राप्त हुए हैं। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों अक्षत अभियान में लोगों का स्नेह एवं सहयोग प्राप्त हो रहा है।
 

0 Response to "11 दिवसीय गंगोत्सव 2023 की तैयारी जोरो पर "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article