उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव का 33 वां जन्मदिन अनाथालय के बच्चे-बच्चियों के बीच मनाया गया
शौर्य भारत :-पटना साहिब विधान सभा राजद के तत्वावधान में आज बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव का 33 वां जन्मदिन अनाथालय के बच्चे-बच्चियों के बीच मनाया गया । राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व प्रदेश महासचिव श्री बलराम चौधरी,मो.जावेद,श्री रजनीश राय,युवा राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष अजित सिंह कुशवाहा,साबिर अली,एजाजुद्दीन शानू,इक़बाल मंज़र,भूषण माली,कुंदन माली,शशि,दिना ठाकुर,पादरी हवेली चर्च की सिस्टर जीवाणा,सिस्टर करिता मेरी एवं वहां के अनाथालय में जीवन वयतीत कर रहे असहाय बच्चे और बच्चियों के बीच तेजस्वी यादव के जन्मदिन का केक काटकर बिहार के लाखों दिलों के धड़कन एवं युवाओं के भविष्य ऊर्जावान नेता के दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना की।जन्मदिन के अवसर पर अनाथालय के उत्सवी माहौल में बच्चों ने एक-दूसरे को केक खिलाया और बिहार का सुनहरा भविष्य तेजस्वी के मजबूत हाथों में देने की ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर वहां के बच्चों के बीच फलों वितरण भी किया गया।
0 Response to "उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव का 33 वां जन्मदिन अनाथालय के बच्चे-बच्चियों के बीच मनाया गया"
एक टिप्पणी भेजें