Advertisment

Advertisment
श्री राम जानकी विवाह महोत्सव में धूम-धाम से निकलेगा राम बारात

श्री राम जानकी विवाह महोत्सव में धूम-धाम से निकलेगा राम बारात


 श्री राम जानकी विवाह महोत्सव में धूम-धाम से निकलेगा राम बारात 

पटना सिटी : मच्छरहट्टा गली स्थित श्री काले हनुमान मंदिर में श्री राम जानकी विवाह महोत्सव समिति की बैठक आयोजक की गयी. जिसकी अध्यक्षता डॉक्टर त्रिलोकी प्रसाद गोलवारा ने की एवं संचालन समिति के संस्थापक महासचिव विकास कुमार मोड़ीवाल ने किया. वहीं मौड़ीवाल ने बताया कि इस बार पटना सिटी के करीब 2 दर्जन से अधिक जगहों पर भगवान राम के बारात का स्वागत किया जाएगा. कई क्षेत्रों से राम विवाह की झांकियां निकाली जाएगी. पटना सिटी के प्रमुख बैंड बाजा अपनी प्रस्तुति से भगवान राम के बारात की शोभा बढ़ाएगी साथ ही समिति के अध्यक्ष संजीव कुमार यादव ने कहा कि पटना सिटी में झंडा पटाखा एवं फ्लेक्स से नगर सज्जा किया जाएगा. वहीं बैठक में शशि शेखर रस्तोगी, शिव प्रसाद मोदी, भगवती प्रसाद मोदी, अरूण कुमार मिश्र, अनिल कुमार मेहरोत्रा, अवधेश कुमार सिन्हा, संजय केसरी, दीनू यादव, मुन्नू केसरी, दीना चंद्रवंशी, विजय कुणाल, राम मालाकार, नैयर इकबाल सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.



0 Response to "श्री राम जानकी विवाह महोत्सव में धूम-धाम से निकलेगा राम बारात "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article