राजद प्रतिनिधिमंडल ने नमामि गंगे योजना मे धीमी गति से काम करने को लेकर अनुमंडलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
शौर्य भारत पटना सिटी :- पटना साहिब राष्ट्रीय जनता दल का एक प्रतिनिधिमंडल ने नमामि गंगे योजना अंतर्गत अशोक राजपथ वाणिज्य कर कार्यालय गुजरी बाजार पर निर्माण कार्य की धीमी गति के कारण उत्पन्न ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल अनुमंडलाधिकारी श्री मुकेश रंजन जी से मिला! प्रतिनिधिमंडल में शामिल राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव सह पूर्व पार्षद बलराम चौधरी,मोहम्मद जावेद,मो साबिर अली, मोहम्मद एजाजउद्दीन उर्फ सानू,मनोज पटवा, समाजसेवी आलोक चोपड़ा, आदि ने कहा कि नमामि गंगे के द्वारा लगभग चार माह से वाणिज्य कर कार्यालय गुजरी बाजार के नजदीक दो गड्ढे को 60% से अधिक रोड को तोड़े जाने एवम कार्य को धीमी गति से होने के कारण सबसे अधिक परेशानी स्कूल के बच्चे एवं अस्पताल में आने वाले मरीजों को हो रही है जाम स्थल पर प्रतिदिन मोटरसाइकिल सवार एवं अन्य वाहन चालकों के बीच मारपीट हो रही है जाम स्थल पर ट्रैफिक पुलिस की कोई व्यवस्था नहीं है!
प्रतिनिधिमंडल ने मांग की है कि कार्य अवधि तक ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था एवं नमामि गंगे के द्वारा किए गए कार्य को जल्द से जल्द संपन्न कराने की मांग की है!
0 Response to "राजद प्रतिनिधिमंडल ने नमामि गंगे योजना मे धीमी गति से काम करने को लेकर अनुमंडलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन "
एक टिप्पणी भेजें