Advertisment

Advertisment
ईसाई विश्वासियों ने ख्रीस्त राजा का पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया

ईसाई विश्वासियों ने ख्रीस्त राजा का पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया


 ईसाई विश्वासियों ने ख्रीस्त राजा का पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया

पटना सिटी : कैथोलिक चर्च, पादरी की हवेली, पटना सिटी में ईसाई विश्वासियों ने ख्रीस्त राजा का पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया. समारोह में भक्तगण गुरहट्टा स्थित सेमेट्री में एकत्रित हुए और उसके बाद वहां फा. प्रवीण लोबो द्वारा पवित्र पाठ पढ़ा गया. तत्पश्चात सेमेट्री से जुलुस के रूप में भक्तगण द्वारा शोभायात्रा निकाला गया. इस शोभायात्रा में गायक मण्डली एक से बढ़कर एक गीतों को गाकर माहौल को भक्तिमय कर दिया. शोभायात्रा में पल्लिवासियो ने पवित्र सक्रेमेंट का दर्शन करते हुए ख्रीस्त राजा की जय, ख्रीस्त हमारे राजा है की जयकार करते हुए महागिरजाघर में प्रवेश किये. फा. ललित बारा (ओ फम कैप) पल्ली पुरोहित की नेतृत्व में पवित्र मिस्सा बलिदान चढ़ाया गया. इस विशेष पूजन में परम पिता परमेश्वर के पुत्र यीशु मसीह के शरीर और रक्त रूपी संस्कार में पवित्र रोटी और दाख रस की उपासना की गयी. फादर ललित बारा पवित्र बाइबिल का पाठ कर ईश्वरीय वाणी पर प्रवचन दिया कि ख्रीस्त राजा शांति प्रेम के राजा थे. संसार में शांति प्रेम सच्चाई का लेकर वह आए थे. एक सच्चे गड़ेरिये की तरह इश्वरिये वचन को पालन करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने हमेशा लोगों को न्याय दिलाने का काम किया है. गायक मण्डली का नेतृत्व फा. प्रवीण लोबो ने किया गायक मण्डली ने एक से बढ़कर एक गीत गाकर समारोह को भक्तिमय कर दिया.  वहीं चर्च को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. सभी लोगों ने प्रभु यीशु से प्रार्थना कर शांति, आपसी प्रेम, सच्चाई तथा भाईचारे बना रहे इसके लिए दुआएं मांगे.



    इस अवसर पर कैथोलिक चर्च पटना सिटी के सचिव डॉ. विक्टर अलफोंस, पल्ली परिषद् के सदस्य चार्ल्स अलफोंस, बेसिल लकरा,क्लितुस किसपोट्टा, रिचर्ड, रोबर्ट, अजय, संजय, एडवर्ड, एम्ब्रोज पैट्रिक, अभिषेक पैट्रिक, निश्मा जेम्स, पुजा एन शर्मा, डोरोथी, अगनेस जेरेमी, मिशनरीज ऑफ़ चैरिटी, माता सदा सहयेका की धर्म बहने एवम समस्त पल्लिवासियो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और समारोह को सफल बनाने

में अपना योगदान दिया.

0 Response to "ईसाई विश्वासियों ने ख्रीस्त राजा का पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article