Advertisment

Advertisment
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने तमिलनाडु में बिहारियों के साथ हो रही अपराधिक घटनाओं पर गहरी चिंता जाहिर की

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने तमिलनाडु में बिहारियों के साथ हो रही अपराधिक घटनाओं पर गहरी चिंता जाहिर की


 शौर्य भारत न्यूज़ :- लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने तमिलनाडु में बिहारियों के साथ हो रही अपराधिक घटनाओं पर गहरी चिंता जाहिर की है। इसे लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री चिराग पासवान ने केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह, बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार एवं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री श्री एम. के स्टालिन को पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से उन्होंने पीड़ितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें उचित न्याय दिलाने की मांग की है।

गृहमंत्री श्री अमित शाह जी को लिखे गए पत्र में श्री चिराग पासवान जी ने उन्हे प्राप्त जानकारी के आधार पर मौजूदा स्थित से अवगत कराया और बिहारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है, वहीं बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से ऐसी परिस्थिति में बिहारियों की मदद के लिए देश के सभी राज्यों में बिहार प्रवासी केंद्र खोले जाने की मांग की है। उन्होंने नीतीश कुमार से हालात की जानकारी प्रप्त करने के लिए तमिलनाडु में एक विशेष जांच दल भेजे जाने की मांग की है।

बिहार की मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए श्री चिराग ने कहा कि इससे पहले भी कई बार दूसरे राज्यों में रह रहे बिहारियों को निशाना बनाकर उनके साथ अपराधिक घटनाएं घटित हुई हैं। मजबूरी वश बिहारी दूसरे राज्यों में अपमान सह कर डर के साए में जीने को मजबूर हैं। आज भी अगर बिहारियों को पलायन कर दूसरे राज्यों में जाना पड़ता है तो इसके लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी हैं।

श्री चिराग ने कहा कि नीतीश कुमार जी की गलत नीतियों की वजह से बिहारियों को अपने प्रदेश में बेहतर शिक्षा और रोजगार के अवसर ना मिलना बिहारियों को पलायन के लिए मजबूर करता है। बिहार के मुख्यमंत्री होने के नाते आज यह जिम्मेदारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की है कि दूसरे राज्यों में बिहारी सुरक्षित रहे। सिर्फ अधिकारियों को निर्देशित कर मुख्यमंत्री जी अपने जिम्मेदारियों से पल्ला नहीं झाड़ सकते।

श्री चिराग ने कहा कि वे स्वंय लगातार तमिलनाडु सरकार से संपर्क में हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह करते हुए कहा कि वे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से बात करें और वहां रह रहे बिहारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। साथ ही एक जांच दल को बिहार से तमिलनाडु भेजें साथी प्रवासी बिहारी केंद्र सभी राज्यों में खोलने की मांग की है ।

उक्त आशय की जानकारी लोजपा (रा) के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन पासवान ने दी।

0 Response to "लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने तमिलनाडु में बिहारियों के साथ हो रही अपराधिक घटनाओं पर गहरी चिंता जाहिर की"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article