Advertisment

Advertisment
आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर


 आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर 

शौर्य भारत न्यूज़ :- आम आदमी पार्टी को चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्रदान किया कर दिया है। पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने की खबर सुनते ही बिहार में कार्यकर्ताओं एक दूसरे को मिठाई खिलाई और देश की जनता को उनके आर्शिवाद के लिए उन्हें धन्यवाद कहा।

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश सिन्हा ने एक बयान जारी कर कहा कि इतने कम समय में किसी पार्टी का राष्ट्रीय पार्टी बन जाना किसी चमत्कार से कम नहीं है। जनता ने अरविंद केजरीवाल को बहुत बड़ी जिम्मेदारी के लिए चुना है। अब हमें और ज्यादा मेहनत और ईमानदारी से काम करते हुए भारत को दुनिया का नंबर 1 देश बनाना है।

 बधाई देने वालों में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बब्लू प्रकाश, प्रदेश कोषाध्यक्ष रीना श्रीवास्तव, प्रदेश प्रचार समिति के समन्वयक डा. पंकज गुप्ता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शत्रुध्न साहु, सुशील सिंह, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार, राकेश यादव, जोनल प्रभारी उमा दफतुआर, सुनिल यादव, श्रीवत्स पुरूषोत्म आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

0 Response to "आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article