
रिमझिम बारिश के साथ शोभा यात्रा निकाली गई
पटना सिटी स्थित श्री भगवती सीता स्थान एवं रत्नेश्वर महादेव मंदिर बक्सी मोहल्ला में सीता नवमी के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय शतचंडी महायज्ञ विश्राम के बाद मां दुर्गा जी की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बैंड - बाजा के साथ महिला कीर्तन मंडली भी वर्षा के फुहारों के साथ - साथ शामिल रही। यात्रा पूजा स्थल से निकलकर खाजेकला, पानी टंकी,गुरहट्टा , पश्चिम दरवाजा होते हुए भद्र घाट पहुंची उसके बाद पंडित श्री कामोद मिश्र ने मंत्रो एवं विधि - विधान से पूजा कर गंगा में विसर्जित किया गया।
शोभा यात्रा में रतनदीप प्रसाद, प्रभात बहादुर माथुर,इंद्र बिहारी प्रसाद,सुजीत कुमार कसेरा, प्रेम तिवारी, नितेश सिन्हा,प्रो.विनय कृष्ण प्रसाद,नितेश तिवारी, वंश बर्धन शर्मा, सचिन शर्मा, यश माथुर,समीर माथुर, ज्ञानेश तिवारी, रेणु देवी,अनीता देवी,शशि देवी, स्वेता देवी,ममता देवी,धनवंती देवी,सुजीत वर्मा,अमित वर्मा, इंदू देवी,सुनयना देवी,सुरुचि मिश्रा,हर्ष मिश्रा,कुणाल मिश्रा,रत्नेश सिंह के साथ - साथ सैकड़ो लोग शामिल रहे।
0 Response to "रिमझिम बारिश के साथ शोभा यात्रा निकाली गई"
एक टिप्पणी भेजें