Advertisment

Advertisment
वैशाख वदी अमावस्या पर श्री दादी जी का सामूहिक मंगल पाठ का भव्य आयोजन

वैशाख वदी अमावस्या पर श्री दादी जी का सामूहिक मंगल पाठ का भव्य आयोजन


 वैशाख वदी अमावस्या पर श्री दादी जी का सामूहिक मंगल पाठ का भव्य आयोजन

शौर्य/पटना सिटी : धोए धोए अंगना में आओ माहरा दादी जी। कीर्तन की है रात दादी आज थाने आनो है। मेहंदी ओ मेहंदी इतना बता दे तूने कौन सा काम किया है। ओ मोटी सेठानी माहरो बेरो पार लगानो पर्सी रे। जैसे अनेक भजनों से दादी मंदिर भक्ति मय हो गया मौका था श्री दादी जी भक्त मंडल पटना सिटी द्वारा प्रथम बार वैशाख वदी अमावस्या के अवसर पर श्री दादी जी का सामूहिक मंगल पाठ का भव्य आयोजन मिरचाई गली स्थित मंदिर प्रांगण में किया गया। श्री नारायणी महिला मंडल की देखरेख में आज मंगल पाठ का भव्य आयोजन हुआ। श्री रानी सती दादी जी का अलौकिक शृंगार, प्रसाद, भजन संध्या अपने आप में अलग छटा बिखेर रहा था। दादी भक्त झूम झूम कर दादी जी को रिझा रहे थे। महिला मंडल की उर्मिला साह, तारा झुनझुनवाला, विनीता डोकानिया, मंजू झुनझुनवाला, रमा भरतीया, अनु कनोडिया, मधु बांग्ला, सीमा शर्मा, व कार्यक्रम के संयोजक मंडल सह उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश झुनझुनवाला, राजाराम शर्मा, संजीव देवड़ा, पप्पू मोद, प्रभात भरतिया, राजेश चौधरी, प्रशांत झुनझुनवाला सक्रिय थे।



0 Response to "वैशाख वदी अमावस्या पर श्री दादी जी का सामूहिक मंगल पाठ का भव्य आयोजन"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article