Advertisment

Advertisment
हम से ने प्रफुल्ल मांझी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तो डॉ अनिल कुमार को सौपी बिहार प्रदेश की कमान

हम से ने प्रफुल्ल मांझी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तो डॉ अनिल कुमार को सौपी बिहार प्रदेश की कमान


हम से ने प्रफुल्ल मांझी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तो डॉ अनिल कुमार को सौपी बिहार प्रदेश की कमान

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्युलर ने बिहार प्रदेश के संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। जिसमें पार्टी के टिकरी से विधायक डॉ अनिल कुमार को बिहार प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौपी है, वही बिहार प्रदेश के अध्यक्ष और सिकंदरा से विधायक प्रफुल्ल कुमार मांझी को राष्ट्रीय संगठन में उपाध्यक्ष की जवाब देही दी गई है। इस संबंध में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्युलर के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सह प्रवक्ता राजेश पांडेय ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री बिहार सरकार डॉ संतोष कुमार सुमन जी के निर्देश पर प्रदेश इकाई में यह बड़ा फेरबदल किया गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के निर्देश पर प्रदेश इकाई को गुरुवार की सुबह भंग कर दिया गया। वही गुरुवार को ही राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के द्वारा डाॅ अनिल कुमार को प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रफुल्ल कुमार मांझी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप मे मनोनीत कर दिया गया है। इस संबंध में श्री पांडेय ने बताया कि राजनीतिक संगठन में यह बदलाव एक सतत प्रक्रिया है। जो संगठन विस्तार के उद्श्य से किया जाता है। हाल ही में राजगीर में राष्ट्रीय परिषद की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारणी के सभी पदाधिकारियों का चयन किया गया था। प्रदेश ईकाई का चुनाव होना बाकी था जिसे भी आज पूरा कर लिया गया। 

डॉ अनिल कुमार को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर हम नेताओं ने दी बधाई

==========================================

     हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से0) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन ने हम पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री टिकरी विधायक डॉ अनिल कुमार को हम पार्टी बिहार प्रदेश का अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर हम पार्टी नेताओं ने पार्टी के संस्थापक संरक्षक बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार सुमन एवं पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजेश पांडेय को बधाई दी l                             

           डॉ अनिल कुमार को बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर अनुशासन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीएल वैश्यंत्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता पूजा सिंह, राष्ट्रीय सचिव राजन सिद्धकी, युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद कमल परवेज, सदस्यता प्रभारी राजेश निराला, किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत चंद्रवंशी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ धर्म सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमालुद्दीन, सहकारिता प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रफुल्ल चंद्रा, रामनिवास प्रसाद, संजर आलम युवा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र शास्त्री, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्रवण कुमार, सोनू सिमी, लवकुश बिहारी, इरफान उल हक, रणविजय कुमार, शकील हाशमी, पंकज यादव, पंकज यादव, अनिल रजक, गीता पासवान, अविनाश कुमार, पुरुषोत्तम सिंह आदि हम नेताओं ने बधाई दी l


    

                                 

0 Response to "हम से ने प्रफुल्ल मांझी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तो डॉ अनिल कुमार को सौपी बिहार प्रदेश की कमान"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article