जेडीयू प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, मंत्री अशोक चौधरी, मंत्री जमा खान ,एमएलसी खालिद अनवर का संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस
जेडीयू प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, मंत्री अशोक चौधरी, मंत्री जमा खान ,एमएलसी खालिद अनवर का संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस
प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए मंत्री अशोक चौधरी ने कहा हम धन्यवाद देते है पार्टी के नेता मंत्री जमा खान को और एमएलसी खालिद अनवर को।
हमारे नेता नीतीश कुमार के मूलमंत्र को लेकर खालिद अनवर और जमा खान ने 40 दिनों में 26 जिलों में घूमे ,120 मीटिंग किए ये बाड़ी उपलब्धि है पार्टी की।
दोनो नेताओ ने बड़ी ही बारीकी से प्रदेश में एक नया माहौल बनाने का कोशिश किया गया। भविष्य में भी इस तरह का कार्यक्रम जारी रखेंगे।
मंत्री जमा खान ने कहा पूरे बिहार की जनता को मैं शुक्रिया कहना चाहता हु, जिस जिले में जाते थे वहा हर समाज के लोग साथ रहते थे ,सभी बातों को सुनते थे। पूरे बिहार में शांति सद्भाव रहे इसको लेकर हमने बिहार के लोगो से मिले अपील की सभी एक साथ रहे।
एमएलसी खालिद अनवर ने कहा हमारे करवा को रोकने की बहुत साजिश हुई, कुछ दंगाइयों ने दंगा पार्टी के लोगों ने अररिया जिले के अंदर गाड़ी पर पत्थरबाजी भी करवाया , बिहार के लगभग जिलों में घूमने के बाद पता चला की बिहार में 85 परसेंट लोग चाहते है की नीतीश कुमार की जो विचारधारा है ये देश और समाज उसी पर चलेगा। नीतीश कुमार के नेतृत्व में हम लोग बिहार में 40 लोकसभा सीट जीतने जा रहे है।
0 Response to "जेडीयू प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, मंत्री अशोक चौधरी, मंत्री जमा खान ,एमएलसी खालिद अनवर का संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस"
एक टिप्पणी भेजें