Advertisment

Advertisment
पटना नगर निगम की 14 दिनो से चल रही हड़ताल समाप्त

पटना नगर निगम की 14 दिनो से चल रही हड़ताल समाप्त


पटना नगर निगम की 14 दिनो से चल रही हड़ताल समाप्त। पटना नगर निगम कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के आह्वान पर 21 सितम्बर से चल रहा हड़ताल आज समाप्त हो गया।समन्वय समिति और महापौर,उप महापौर,नगर आयुक्त,अपर नगर आयुक्त,स्थायी समिति सदस्य के बीच मे सौहार्दपुर्ण वातावरण में वार्ता हुई।दैनिक मजदूरों के वेतन में तेरह सौ रुपया महीना की वृद्धि,साल मे दो बार 5 प्रतिशत की वृद्धि आउटसोर्सिंग कर्मियो के खाते मे नगर निगम के द्वारा सिधे वेतन भेजा जायेगा।दशहरा के पूर्व दो माह के भुगतान,सहित अन्य मांगो पर सहमती बनी।निगम प्रशासन की ओर से ये भी आश्वस्त किया की तीस दिन वेतन का मामला पहली स्थायी समिति के बैठक मे पारित करवा कर ,निगम बोर्ड से पारित कर सरकार को भेज दीया जायेगा।समन्वय सर्वोच्च न्यायालय के फैसला उच्च न्यायालय का निर्णय को बरकरार रखने पर एक ही बार तमाम दैनिक कर्मियॉ का नियमतिकरंण कर दीया जायेगा।समन्वय समिति की ओर से अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह,संयोजक नंदकिशोर दास,सह संयोजक मँगल पासवान,प्रवक्ता जितेन्द्र कुमार,कोषाध्यक्ष नीरज कुमार वर्मा,धरमवीर कुमार,मुकेश ठाकुर,प्रभात कुमार,देवराज कुमार,मो सद्दाम,राकेश कुमार,भुवन भुषण भारती,सुजित पासवान,आदि शामिल थे। 

Related Posts

0 Response to "पटना नगर निगम की 14 दिनो से चल रही हड़ताल समाप्त"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article