
रोटरी सम्राट ने व्रतियों के बीच पूजन सामग्री वितरित किया
*रोटरी सम्राट ने व्रतियों के बीच पूजन सामग्री वितरित किया*
रोटरी पटना सिटी सम्राट की ओर से महारानी स्थान, सिमली पटना सिटी में अध्यक्ष मनोज मनोज कुमार की अध्यक्षता में छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया गया। *उन्होंने बताया कि - कुल एक हजार सूप वितरण की प्रथम कड़ी में आज पांच सौ सूपों का वितरण महारानी स्थान,सिमली पटना सिटी पर किया गया है, कल पुनः त्रिपोलिया बालकिधुनगंज इलाके के व्रतियों के बीच दूसरी कड़ी में पांच सौ सूपों का वितरण किया जाएगा।*
पूजा सामग्री वितरण के कार्यक्रम की सफलता के लिए अध्यक्ष मनोज कुमार के साथ , प्रोजेक्ट चेयरमैन संजय सिन्हा, कार्डिनेटर दिनेश भदानी, चार्टर अध्यक्ष विजय यादव, सचिव अभिषेक पैट्रिक, कोषाध्यक्ष कविता अरोड़ा, चयनित अध्यक्ष देवराज बल्लभ, प्रमोद कुमार, पूर्व अध्यक्ष गोविंद चौधरी,कुमुद रंजन, सुनील केशरी ललित अरोड़ा, ओम प्रकाश जायसवाल, नीरज कुमार, ललन कुमार, ओम जायसवाल, देवेश नवाडिया, विक्रांत विशाल आदि सक्रिय दिख रहे थे।
0 Response to "रोटरी सम्राट ने व्रतियों के बीच पूजन सामग्री वितरित किया"
एक टिप्पणी भेजें