Advertisment

Advertisment
सद्भावना, नैतिकता और नशामुक्ति की अलख जगाते फारबिसगंज से पटना सिटी पदयात्रा करते पहुंची साध्वी श्री

सद्भावना, नैतिकता और नशामुक्ति की अलख जगाते फारबिसगंज से पटना सिटी पदयात्रा करते पहुंची साध्वी श्री

सद्भावना, नैतिकता और नशामुक्ति की अलख जगाते फारबिसगंज से पटना सिटी पदयात्रा करते पहुंची साध्वी श्री

पटना सिटी : तेरापंथ धर्मसंघ के 11वें आचार्य आचार्य श्री महाश्रमणजी की विदुषी सुशिष्या साध्वी डॉ. पीयूष प्रभा जी अपनी सहवर्तिनि साध्वीवृंद साध्वी भावनाश्री जी, साध्वी सुधाश्री जी, साध्वी दीप्तियशा के साथ फारबिसगंज में चातुर्मास सम्पन्न कर आज पटना सिटी पधारीं.




साध्वी श्री जी फारबिसगंज से पटना सिटी पदयात्रा करते हुए 51 दिनों में पहुंची हैं.

इस कड़कड़ाती ठंड में जब हम और आप कई स्वेटर और कंबलों को ओढ़ कर अपने आप को गर्म और सुरक्षित रखते हैं वहीं जैन साधु साध्वी अपने साथ के चंद कपड़ों में ही अपने आत्मबल और साधना बल के द्वारा सभी परिषहों को समभावों से सहन करते हैं. साध्वी श्री जी का पटना सिटी में प्रवास सिंघी दालान कोलोनी स्थित करणी कृपा निवास में है। साध्वी श्री जी अपने साथ सद्भावना, नैतिकता और नशामुक्ति के त्रिआयामी उद्देश्यों को प्रचारित प्रसारित कर रहीं हैं। विश्वास है साध्वी श्री जी द्वारा प्राप्त पावन प्रेरणा पाथेय से हम सभी अपने जीवन में सद्भावना, नैतिकता और नशामुक्ति को प्रश्रय देंगे और अपना जीवन सफल बना सकेंगे.
 

1 Response to "सद्भावना, नैतिकता और नशामुक्ति की अलख जगाते फारबिसगंज से पटना सिटी पदयात्रा करते पहुंची साध्वी श्री"

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article