फैटी लिवर-लिवर की खराबी का प्रमुख कारण: डा0 दिवाकर तेजस्वी
फैटी लिवर-लिवर की खराबी का प्रमुख कारण: डा0 दिवाकर तेजस्वी
आज दिनांक 11.09..2023 को पब्लिक अवेयरनेस फॉर हेल्थफुल एपरोच फॉर लिविंग (पहल) एवं विश्व हेपेटाईटिस एलाईन्स के तत्वाधान मे ’’फाइ्रब्रोस्कैन लिवर’’ जॉच एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन डा0 दिवाकर तेजस्वी क्लिनिक, नेमा पैलेस , एक्जीविशन रोड, पटना में किया गया, जिसमें 50 लोगों की निःशुल्क फाइ्रब्रोस्कैन लिवर’’ जॉच की गयी जिनमें 20 लोगों में फैटी लिवर की शिकायत पायी गयी। इस अवसर पर ’’पहल’’ के चिकित्सा निदेशक एवं वरिष्ठ विशेषज्ञ डा0 दिवाकर तेजस्वी ने बताया कि फैटी लिवर- लिवर की खराबी का एक प्रमुख कारण है जिसे खान-पान में परिवर्तन, व्यायाम एवं चिकित्सीय देख-रेख में दवाई के द्वारा नियंत्रण में रखा जा सकता है। डा0 तेजस्वी ने फैटी लिवर ग्रेड-III एवं IV को अत्यंत गंभीर बताया तथा तत्काल चिकित्सीय सलाह लेने की बात कही। निष्क्रिय जीवन शैली एवं अत्यधिक कैलोरी एवम् चर्बीयुक्त भोजन करने से फैटी लिवर की समस्या हो सकती है। लिवर शरीर के बैटरी का कार्य करता है यह ग्लूकोज से बनने वाले ग्लाइकोजन को संग्रहित करता है एवं आवश्यकता होने पर ग्लाइकोजन ग्लूकोज में परिवर्तित होकर शरीर के लिए इंधन का कार्य करता है। लिवर ही प्रदार्थो का ’विषहरण’ (Detoxification) भी करता है तथा रक्त का थक्का बनाने के लिए आवश्यक रसायनों एवं प्रोटीन का संश्लेषण करता है। लिवर के बचाव हेतु अनावश्यक दवाओं के प्रयोग से बचना चाहिए तथा शुद्ध खाना एवं शुद्ध पेयजल का सेवन करना चाहिए।
0 Response to "फैटी लिवर-लिवर की खराबी का प्रमुख कारण: डा0 दिवाकर तेजस्वी"
एक टिप्पणी भेजें