बिहार राज्य ग्राम कचहरी सचिव संघ ने आज दिनांक 11.09. 2023 दिन सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष गोरखलाल यादव के नेतृत्व में अपनी 8 सूत्रीय माँगों के समर्थन में शान्ती पूर्ण धरना प्रदर्शन किया
बिहार राज्य ग्राम कचहरी सचिव संघ ने आज दिनांक 11.09. 2023 दिन सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष गोरखलाल यादव के नेतृत्व में अपनी 8 सूत्रीय माँगों के समर्थन में शान्ती पूर्ण धरना प्रदर्शन किया। धरना का संचालन संघ के प्रधान महासचिव आनन्द मोहन हारित ने की। धरना में प्रदेश भर से सैकड़ों की संख्या में ग्राम कचहरी सचिवों ने भाग लिया। सभी ने अपनी माँगो को माननीय मुख्य मंत्री जी से पूरा करने का आग्रह किया। प्रदेश अध्यक्ष गोरखलाल यादव ने कहा कि हमलोग 16 वर्षों से सरकार के न्यास के साथ विकास की अवधारणा को धरातल पर उतारने का कार्य कर रहे है। छोटे-छोटे मामलों को सुलह समझौता कर जनता को न्याय प्रदान करने के साथ ही सरकार के विकास कार्य को भी सम्पन्न कराते आ रहे है। लाखों वादों का निपटारा किया गया है। वावजूद सरकार हमलोगों पर ध्यान नहीं दे रही है। इस मंहगाई में मात्र (6000) छः हजार रूपये मानदेय भुगतान किया जा रहा है। जिससे परिवार का भरण पोषण असंभव है। सरकार की इस रवैया से प्रदेश के ग्राम कचहरी सचिवों में निराशा छायी हुई है। हम इस धरना प्रदर्शन के माध्यम से सरकार से माँग करते हैं कि ग्राम कचहरी सचिव का मानदेय (6000) से बढ़ाकर (30000 ) तीस हजार रूपये प्रतिमाह भुगतान किया जाय।
संघ के प्रधान महासचिव आनन्द मोहन हारित ने कहा कि उच्च स्तरीय समिति की अनुसंशा हुए पाँच वर्ष बीत
0 Response to "बिहार राज्य ग्राम कचहरी सचिव संघ ने आज दिनांक 11.09. 2023 दिन सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष गोरखलाल यादव के नेतृत्व में अपनी 8 सूत्रीय माँगों के समर्थन में शान्ती पूर्ण धरना प्रदर्शन किया"
एक टिप्पणी भेजें