
संतोष कुशवाहा के नेतृत्व में चंपारण पद यात्रा की 8वीं वर्षगांठ मनाई गई
☆ संतोष कुशवाहा के नेतृत्व में चंपारण पद यात्रा की 8वीं वर्षगांठ मनाई गई l
☆शराव से हजारों परिवार खुशहाल हुआ- संतोष कुशवाहा
15 सितम्बर 2016 को युवा जद यू के साथियों द्वारा नशा मुक्त समाज को लेकर ऐतिहासिक 350 किलोमीटर का चम्पारण पद यात्रा किया गया था जो कि पटना से भितिहरवा प.चम्पारण तक की थी। आज उसी चंपारण पदयात्रा की 8वीं वर्षगांठ थी। बताते चलें कि इस यात्रा का नेतृत्व तत्कालीन युवा जद यू बिहार के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुशवाहा के नेतृत्व में हुआ था जिसे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इस यात्रा मे संतोष कुशवाहा के साथ कदम ताल करते हुए युवा जद यू बिहार के तमाम नेता एवं कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई। आज इसकी 8वीं वर्षगांठ कार्यक्रम में युवा जद यू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुशवाहा,राघव धर्मेंद्र सिंह, अंजनी सिंह,मनीष सिन्हा,बंटी चंद्रवंशी, मो शकील,बबन कुशवाहा, त्रिपुरारी भारती,बब्बू श्रीवास्तव,राहुल खंडेवाल,शशि पटेल, राहुल कुशवाहा, कौशल कुमार, इरशाद अली,बिनोद पटेल,हेमंत कुमार,राजीव कुशवाहा,अमिताभ पटेल,मुकेश कुमार,विनय कुशवाहा सहित सैकड़ों युवा कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
0 Response to "संतोष कुशवाहा के नेतृत्व में चंपारण पद यात्रा की 8वीं वर्षगांठ मनाई गई"
एक टिप्पणी भेजें