युवा नेता मदसीर हुसैन ने लिया जदयू में सदस्य्ता
युवा नेता मदसीर हुसैन ने लिया जदयू में सदस्य्ता
बिहार प्रदेश युवा जदयू के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष श्री नीतीश पटेल की उपस्थिति में युवा नेता मदसीर हुसैन ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ बिहार प्रदेश कार्यालय जदयू में संगठन के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी, श्री अरूण कुमार सिंह, श्री सुनील कुमार सुशील, श्री वासुदेव कुशवाहा की मोजूदगी में सदस्यता ग्रहण किया।
प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल ने उन्हें जनता दल (यू0) का हिस्सा बनने के लिए बधाई एवं शुभकामनायें दी और मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा की देश के सर्वमान्य नेता माननीय मुख्यमंत्री बिहार श्री नीतीश कुमार के विचारों से प्रभावित होकर मदसीर हुसैन जी ने सदस्यता ग्रहण किया और युवा जदयू हमारे नेता के द्वारा किए जा रहे युवाओं के कार्य को लेकर हर युवा के बीच जाएगा और केंद्र सरकार जो युवाओं को 18 करोड़ नौकरी देने का वादा को पूरा नहीं किया देश में शिक्षा महंगी हुई आम आदमी से रोटी दूर हो रही है । देश की शरहदे सुरक्षित नही है, लोकतंत्र खतरे में है। इन सभी बातों को ध्यान में रखना है और माननीय नेता नीतीश कुमार जी के नेतृत्त्व मे आगामी लोकसभा चुनाव में इसका बदला लेना है और अपने भविष्य को बचाने के लिए भाजपा को भगाना है उन्हें जागृत करने का कार्य करेगा।
सदस्यता ग्रहण समारोह में मुख्य रूप से हिमांशु पांडेय, मनीष कुमार, कृतज्ञ ठाकुर, कुश, मो0 फहीम अनवर, मो0 मुजम्मीर, क्यूमन अंसारी, वजीद शम्स सहित सैकड़ों कार्यकत्र्ता शामिल थें
0 Response to "युवा नेता मदसीर हुसैन ने लिया जदयू में सदस्य्ता"
एक टिप्पणी भेजें